Archived

OMG: समुद्र किनारे मिला घने बालों वाला 20 फीट लंबा रहस्यमयी जीव, देखकर लोगों के उड़े होश

Vikas Kumar
17 May 2018 10:55 AM GMT
OMG: समुद्र किनारे मिला घने बालों वाला 20 फीट लंबा रहस्यमयी जीव, देखकर लोगों के उड़े होश
x
देखें इस समुद्री जीव की भयानक तस्वीर, देखकर लोग डर से सहम गए, लोग इसके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे है। कई लोग इसे आपदा के संकेत मान रहे है।

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर वायरल होते देर नहीं लगती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विशालकाय जीव की तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसके बारे में तरह तरह की बातें कर रहे है। कई लोग इसे आपदा के संकेत मान रहे है। अगले पेज पर देखे इस जीव की भयानक तस्वीर

दरअसल, फिलीपींस के ओरिएन्टल मिंडोरो प्रांत में बीच पर एक घने बालों वाला विशालकाय जीव मिला है। सोमवार शाम को लोगों ने समुद्र किनारे मृत विशालकाय जानवर को देखा। बताया जा रहा है कि ये समुद्र की गहराई से ऊपर आया है।

करीब एक ट्रक के बराबर ये जीव लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। इस विशालकाय जीव ने जहां कुछ लोगों को हैरत में डाल दिया तो कुछ लोग डर से सहम गए। ग्रे और व्हाइट कलर के इस जीव को लोगों ने 'समुद्री शैतान' का नाम दिया है।

स्थानीय लोगों को लगा कि यह कोई पौराणिक कथाओं में हुए जिक्र से मिलता जुलता कोई जीव है जो किसी प्राकृतिक आपदा के आने से पहले का संकेत है। वहीं फिशरी डिपार्टमेंट इसे व्हेल्स के अवशेष जैसा बता रहे है। लोकल लोगों ने 20 फीट लंबे इसे जीव का नाम 'ग्लोबस्टर' रखा है। हालांकि, इसकी सटीक पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है।

इस जीव से भयानक बदबू आने की शिकायत की जा रही है। क्रुसादा ने बताया कि उन्होंने इस जीव के सैंपल लिए हैं। उन्होंने खुद भी इससे आने वाली बदबू को महसूस किया, जो बहुत भयानक थी। इसकी बदबू इतनी थी कि तकरीबन उल्टी करने की नौबत आ गई थी। यहां से लौटकर नहाने के बाद मुझे थोड़ा बेहतर महसूस हुआ, पर बदबू अब भी मेरी नाक में है।

आपको बता दें इससे पहले भी पिछले साल फरवरी में ऐसा ही एक 20 फीट लंबा समुद्री जीव बहकर डिनागेट आइलैंड बीच पर आ गया था। इस जीव को लेकर की गई जांच में बाद में पता चला था कि 2000 किलो वजन का ये जीव व्हेल है। अगले पेज पर देखे इस जीव की भयानक तस्वीर

Next Story