Archived

बंदर से पंगा लेना इस शख्स को पड़ा महंगा, नदी में फेकने पर ऐसे लिया बदला, देखें VIDEO

Vikas Kumar
26 April 2018 11:15 AM GMT
बंदर से पंगा लेना इस शख्स को पड़ा महंगा, नदी में फेकने पर ऐसे लिया बदला, देखें VIDEO
x
बंदर को नदी में फेंकने पर बंदर ने इस शख्स से ऐसे बदला लिया कि इस शख्स को जान बचाकर भागना पड़ा। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है वीडियो में एक शख्स को बंदर से पंगा लेना काफी महंगा पड़ गया। बंदर को नदी में फेंकने पर बंदर ने इस शख्स से ऐसे बदला लिया कि इस शख्स को जान बचाकर भागना पड़ा।

बंदर को सबसे शरारती जानवर में से एक माना जाता है। अगर उससे ही कोई शरारत कर बैठे तो फिर क्या होगा। ऐसा ही एक वाकया हुआ इस शख्स के साथ, इस शख्स को बंदर से मजाक करना इतना भारी पड़ गया कि उसको वहां से जान बचाकर भागना पड़ गया।

दरअसल, ये वीडियो चीन के फुजियन शहर के मंदिर का है। इसको 23 अप्रैल को रिकॉर्ड किया गया। इसमें एक बंदर नदी के किनारे ही बैठा हुआ था। तभी एक शख्स आया और उसे नदी में धक्का दे दिया। फिर क्या था उस शख्स से गुस्साए बंदर वापस लौटा और उसके पीछे भागने लगा।

उस टूरिस्ट ने बंदर को मजाक-मजाक में नदी में धक्का दे दिया था लेकिन बंदर नदी में न गिरकर वापस लौट आया। जिसके बाद वो टूरिस्ट के पीछे ऐसा भागा कि वो शख्स काफी देर तक छिपा ही बैठा रहा। वहां पर कई और बंदर भी पहुंच गए और उस टूरिस्ट को ढूंढने लगे।

इन दिनों सोशल मीडिया पर इसका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 1 मिनट के इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, पास खड़े लोगों ने उसे बंदर से बचाया। टूरिस्ट के हाथ में मामूली सी चोटें आई हैं।

देखें वीडियो


Next Story