Archived

आंध्रप्रदेश में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे CM चंद्रबाबू नायडू, 4 की मौत 70 घायल

Vikas Kumar
31 March 2018 7:08 AM GMT
आंध्रप्रदेश में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे CM चंद्रबाबू नायडू, 4 की मौत 70 घायल
x
आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान पंडाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार 4 लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग घायल हो गए।

कडपा : आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शुक्रवार को वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी के जुलूस के दौरान पंडाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार 4 लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग घायल हो गए।

यह हादसा तेज आंधी और बादल फटने की वजह से हुआ। आंधी और बादल फटने के चलते पंडाल लोगों के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबने और चोट लगने से लोगों की जान चली गई। इस कार्यक्रम में हादसे के वक्‍त मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे, लेकिन वे हादसे में बाल-बाल बच गए हैं।

समारोह के शुरुआत में तेज आंधी तूफान में भी पहुंचने पर चंद्रबाबू नायडू ने भक्तों के उत्साह की सराहना की थी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह प्रार्थना करें कि वह रामराज्य लाने में कामयाब हों। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तेज आंधी तूफान की वजह से मंदिर में लगे पंडाल लोगों पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई।

आपको बात दें कडपा जिले के वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी के मौके पर हर साल की भांति इस बार भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। इनके अलावा राज्य सरकार के कई और मंत्री यहां मौजूद थे।

आंधी-तूफान शांत होने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रबाबू नायडू का आदेश है कि प्रशासन भक्तों को हर संभव मदद पहुंचाए और भगदड़ में जो लोग अपनों से बिछड़ गए हैं पुलिस और प्रशासन उन्हें तलाशने में उनकी मदद करे।

Next Story