आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं वाईएस शर्मिला रेड्डी, अब भाई बनाम बहन होगी जंग!

Arun Mishra
16 Jan 2024 12:14 PM GMT
आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं वाईएस शर्मिला रेड्डी, अब भाई बनाम बहन होगी जंग!
x
कांग्रेस ने 12 दिन के अंदर ही शर्मिला को बड़ा प्रमोशन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को वाई एस शर्मिला को आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मिला पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के वर्तमान सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। पार्टी की ओर से एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने वाई एस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।"

शर्मिला 4 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उनकी नियुक्ति निवर्तमान गिदुगु रुद्र राजू के एपीसीसी प्रमुख पद से हटने के एक दिन बाद हुई है।

राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद जगनमोहन सीएम पद पर दावा ठोका था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। इसके बाद वह अलग हो गए थे और पूरे राज्य में यात्रा निकाली थी। यही नहीं उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के नाम से अलग पार्टी बना ली और फिर अगले चुनाव में जीतकर सीएम बन गए। हालांकि उनके अपनी बहन वाईएस शर्मिला से मतभेद हो गए थे। कांग्रेस ने 12 दिन के अंदर ही शर्मिला को बड़ा प्रमोशन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Next Story