धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
13 Jun 2018 6:48 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ सकती है। कर्जा चुकाने के भी योग हैं। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। कोशिश करेंगे, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मेहनत के जरिए धन लाभ हो सकता है। एक्स्ट्रा काम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पार्टनर से कोई बात न छुपाएं और सच बोलें। दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर निकालने से बचें। इससे आपके संबंधों में मजबूती आ सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। कोई बड़ा काम आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। किसी समस्या का समाधान भी आज आपको मिल सकता है। दोस्तों से जुड़े किसी काम में उलझ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने में आनंद मिलेगा। पैसों के मामलों को लेकर तनाव कम हो सकता है। बिजनेस के बहुत से मामलों में परिवार की मदद मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत होने के योग हैं।लव पार्टनर से प्यार, सहयोग और सुख मिल सकता है। जो आपके लिए खास है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिनसे आपने शायद ही कोई उम्मीद रखी हो वो आज आपकी मदद कर सकते हैं। सकारात्मक दिशा में बढ़ने की कोशिश करें। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की भी कोशिश आप कर सकते हैं। पढ़ाई में भी मन लगेगा। पार्टनर का मूड ऑफ हो सकता है। मूड बनाने के लिए आप कुछ भी नया करने की कोशिश न करें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। फायदा होगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। सबका सम्मान करें। आपके फैसलों में सटीकता रहेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है।लव पार्टनर के प्यार और व्यवहार से हैरानी भी हो सकती है। इस राशि के लोग किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि- - सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। जॉब या बिजनेस संबंधी कोई नई योजना बन सकती है। अपने दोस्तों के साथ कुछ मामलों पर बात करने के लिए आप बहुत बेचैन हो सकते हैं। आज आप दूसरों की भावनाएं आसानी से समझ सकेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए फूर्ति से काम करना जरूरी है। कॉन्फिडेंस के दम पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में साथ के लोगों से मदद मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। भावनात्मक संतुलन रखें, तो पार्टनर आप पर पूरा भरोसा कर सकता है। किसी को प्रपोज करना आपके हित में नहीं रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।इस राशि के कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा फायदा हो सकता है। कुछ मामलों में दिन अच्छा कहा जा सकता है। नई दिशा में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। बिजनेस का कोई अटका हुआ मामला आज निपट सकता है। अधिकारी आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों से बात करें। उपयोगी सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से निपटाएं।पार्टनर के प्रति व्यावहारिक नजरिया रखें। संयम रखें। पार्टनर पर हावी न हों। संवेदनशील मामलों को सावधानी और संयम से निपटाएं।
और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story