धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
13 Jun 2018 6:48 AM GMT

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सारी चीजों को सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए। इससे आने वाले दिनों में आपको ही फायदा हो सकता है। अपने कामकाज में ईमानदारी रखें। फायदा हो सकता है। अपने दायरे से बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं। मकान या नए वाहन से फायदा होने की संभावना है। आज तुला राशि वालों की मुलाकात पुराने प्यार से हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपकी संवेदनशीलता चरम पर हो सकती है। फालतू कामकाज से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपने विचारों में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। खान-पान और पहनावे में भी कुछ बदलाव का मूड बन सकता है। पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं। कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। आपके भावनात्मक संबंध मजबूत हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।किए गए कामों को एक बार और देख लें। दबाव या तनाव कम हो सकता है। निवेश या लेन-देन से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। रूटीन लाइफ के अलावा भी आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। आप किसी काम को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर जीत हो सकती है। संबंधों का फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है।प्रेमी के साथ समय बीताने की इच्छा रहेगी। कोई अफेयर भी शुरू हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है।जो चीजें आपके कंट्रोल के बाहर थीं। आज वो आपके ही नियंत्रण में हो सकती हैं। धन लाभ के बड़े मौके भी आपको मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई नया मौका आपको मिल सकता है। आज आप उसका पूरा फायदा भी उठा सकते हैं। बिजनेस या जो भी आपकी आर्थिक गतिविधि है, आप उससे भावनात्मक तौर पर जुड़ सकते हैं। लव लाइफ में कुछ भी नया करने की कोशिश न करें। पार्टनर के साथ भी जबरदस्ती करने से आपको बचना होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। किसी मौके पर कुछ अच्छी मुलाकातें और यहां तक कि कुछ धन लाभ भी आपको हो सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आपको जताने की कोशिश भी आज आप कर सकते हैं। लव प्रपोजल मिलने के योग भी बन रहे हैं। दिल और दिमाग दोनों बराबर रखें। पार्टनर की बातों से ज्यादा भावुक न हों।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। जिसको पूरा करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। माता से सुख मिलेगा। पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। गहराई से विचार-विमर्श भी हो सकता है। लव लाइफ के पुराने मामले सुलझने की संभावना बन रही है।

Next Story