धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
17 Jun 2018 7:35 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। सब काम एकसाथ निपटाने की कोशिश न करें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। नया दौर भी शुरू हो सकता है।लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी बात को लेकर प्रेमी से अनबन हो सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बीतेगा। आज पुराने अधूरे काम ही निपटाने की काेशिश करें।दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। अधिकारियों से किसी खास काम के बारे में बातचीत हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। परिवार से मदद मिल सकती है। जॉब और बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात के योग बन रह हैं। कुछ ऐसे फैसले आप लेंगे जिनको आने वाले दिनों में बदलेंगे और उनसे आपको फायदा भी होगा।वैवाहिक जीवन के मामले में आपके लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों को नहीं समझ पाएगा।
सिंह राशि- - सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है।वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर को समय नहीं देने के कारण अनबन भी हो सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। आप लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल हो सकते हैं। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला ले सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है।दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। दिन आपके फेवर में हो सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म होने के योग भी बन रहे हैं।
और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story