धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
17 Jun 2018 7:35 AM GMT

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कर्क राशि में चंद्रमा होने से मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है।कुंवारे लोगों को प्रेम में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशी आ सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।सितारे कुछ मामलों में आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ेंगे। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं।वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुरानी गलतियों और बातों को भूलने की कोशिश करें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। धैर्य रखें। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रोजमर्रा के काम भी ज्यादा हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी आप चूका सकते हैं। कामकाज निपटाने में आपको ज्यादा समय लग सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। भावनात्मक ऊर्जा भी रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ भी सकते हैं। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत और गहरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है।

Next Story