धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
18 Jun 2018 4:28 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपके विचारों में तेजी आ सकती है। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा। बड़ी परेशानियों से निपटने के लिए पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है।मेहनत से सफलता मिल सकती है। आज आप थोड़े संतोषी होने की भी कोशिश करें। आपके लिए अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई रुकावट या परेशानी आप पूरे उत्साह से सुलझा सकते हैं। रोमांस के मामले में भी दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।प्रेमी सावधान रहें, आपके प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।कोई भी फैसला करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। आप जो कहेंगे वो पूरा करने की कोशिश भी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में कोई बड़ा और खास फैसला हो सकता है। अपना मन स्पष्ट कर लें। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे।लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। आपका दाम्पत्य जीवन भी ठीक रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कुछ लोगों से संबंध अच्छे होने के योग हैं। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। उतना ही काम हाथ में लें, जितना आपके लिए संभव हो। आज किए गए कुछ नए कामकाज से आपको आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। नया करने की कोशिश से संबंध और अच्छे बनेंगे।
सिंह राशि- - सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज आप कुछ अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। खुद पर कॉन्सन्ट्रेट करने से फायदा हो सकता है। खुद को समय भी देंगे। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज ही निपटाने की कोशिश करें।अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।यात्राएं बढ़ सकती हैं। गलतियां सुधारने के अच्छे मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी सौदे के सभी पहलू देख लेने के बाद ही कोई फैसला करें। आज आप बातचीत में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। किसी बात को पूरा होने दें। कुछ कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं और ये आपके फेवर में हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन प्रतिकूल हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते हैं। आज आप थोड़े सावधान रहें।
और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story