धर्म-कर्म

आज का राशिफल (मंगलवार 13 फरवरी 2018)

आज का राशिफल (मंगलवार 13 फरवरी 2018)
x
आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कुटुम्ब-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि आदि उपहार में मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन परेशान रहेगा। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठाेरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय वृद्धि में प्रारंभिक कठिनाइयां आ सकती हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। रोजमर्रा के कार्यों में व्ववधान आ सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रुआें पर विजय मिलेगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। खानपान के प्रति सतर्क रहें। यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय वृद्धि संभव है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
Next Story