धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

आज सुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी सम्‍पत्‍ति से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धनलाभ हो सकता है। किसी मित्र का आगमन संभव है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

Next Story