धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 16 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
16 Feb 2018 3:07 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 16 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्‍मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में अवरोध आ सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story