धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 16 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
16 March 2018 5:35 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 16 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों को अधिकता से चिन्तित भी रहेगें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला एवं संगीत के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेगें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story