धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 23 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
22 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 23 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आज के दिन खर्च में भी वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपको यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन फिर भी मन अशांत रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। क्रोध की गति में कमी आ सकती है। आज नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। आज नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story