धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 04 जून 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
3 Jun 2018 11:45 PM GMT
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में सुस्‍ती बढ़ेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक में बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बातचीत में संयम रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी में स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संचित धन में कमी आ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव दत्तोत्रय होते हैं। आज वैसे मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगें। आज नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

Next Story