धर्म-कर्म

क्या कहता है आपका (ब्रहस्पतिवार 5 जुलाई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

क्या कहता है आपका (ब्रहस्पतिवार 5 जुलाई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिये पढ़ें

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें.

मेष :- आज रुकेे हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। पैसों की लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिर्फ उसी पर एकाग्र होकर कार्य करें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने वाला है।

वृषभ :- आज घर में परिजन से विवाद टालें।वारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। दिन की शुरुआत आनंद पूर्वक रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें। पूरे दिन भाग-दौड़ रहेगी। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
मिथुन :- आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजन के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। मेहनत व ईमानदारी से काम करने पर लाभ मिलेगा। आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा।
कर्क :- आज आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या रहेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। यात्राएं हो सकती हैं।
सिंह :- आज परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हे। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है।
कन्या :- आज आपकी दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।
तुला :- आज आपको रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलेगी। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक :- आज आप सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक साधनों के प्रति आकर्षित रहेंगे। खर्च की अधिकता हो सकती है। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।
धनु :- आज रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। आज कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद है। कानूनी अड़चन दूर होगी।
मकर :- आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।
कुंभ :- आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।
मीन :- आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। आपका मन उदास रह सकता है। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। आलस्य नहीं करें। कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आप की मेहनत से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

Next Story