धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 07 अक्टूबर 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
7 Oct 2017 5:00 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 07 अक्टूबर 2017) का राशिफल
x

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आपको आज पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आपके लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वहीं आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आज के दिन रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपके लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आपको आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। आपके परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आप परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। आज आपको किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आपको किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। खर्चों में भी वृद्धि होगी। वहीं नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

Next Story