धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 17 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
16 Feb 2018 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 17 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की वृद्धि की स्‍थिति रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्‍मसंयत रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story