धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 17 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
16 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 17 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला व संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आय के कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता भी रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेगें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परन्तु जलाशय या नदी आदि में स्नान से दूर रहें।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story