धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 19 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
18 May 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 19 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। किसी कारोबारी मित्र का आगमन हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍स विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्ट के भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि भी होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story