धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 21 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
21 April 2018 2:02 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 21 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सन्तान को कष्ट होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story