धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 24 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
23 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 24 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज स्‍वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story