धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 03 जून 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
2 Jun 2018 11:30 PM GMT
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कार्यों में दिलचस्पी बनी रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खानपान के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज बहन या भाई का आगमन हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन की व्यवस्था बन सकती है। रहन-सहन से असहज रहेंगे।

Next Story