धर्म-कर्म

क्या कहता है आपका ( रविवार 15 जुलाई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

क्या कहता है आपका ( रविवार 15 जुलाई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें


मेष :- आप अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। आपका सामाजिक जीवन सबसे अच्छा है, विस्तार और प्राप्त आतिथ्य कुछ ऐसा है जिसे आप पूरे मन के साथ करते हैं और आनंद लेते हैं। आपके स्वभाव में आज कड़ा पन हो सकता है। दूसरों की भलाई के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे। साझेदारी ख्त्म होने की आशंका हैं।

वृषभ :– आज आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। साथ ही साथ अपने कार्यो पर अकदम खरे उतरेगे। अगर आप ने किसी प्रोजेक्ट में काफी समय से पैसा लगाया है वो आज आपका पुरा होने वाला है। पारिवारिक जीवन को लेकर आपके मन में असंतोष की भावना रह सकती है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।
मिथुन :- आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। आज आप अपने ध्यान के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली बहुत सारी चीजों के साथ एक व्यस्त गति से काम करेंगे, एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक अलग संभावना है, हालांकि यह आपके विचार की तरह काफी नहीं है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
कर्क :– आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी, आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ होगा। परिजनों के साथ रहकर आज आपको मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायीं होगा।
सिंह :– आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। आर्थिक और व्यापारिक नियोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सरलता और सफल होंगे।
कन्या :- आज मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है, हालांकि बुद्धिमानी से फैसले लेने पर आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके व्यवहार से आपको गलतफैमियां पैदा होंगी, शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे।
तुला :- आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इस दौरान आपको मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है। ऐसे भोजन से परहेज करें जिससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। आज तनाव की स्थिति हो सकती है लेकिन फिर भी अपने कार्य में लगे रहेंगे सहयोग मिलेगा मित्रों से मुलाकात हो गई जिससे पुराने दिन याद आएंगे प्रसन्नता का अनुभव होगा।
वृश्चिक :- आज परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। आज मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा वाहन का सुख प्राप्त होगा खर्च की अधिकता रहेगी किंतु चिंता ना करें आय के स्रोत बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है।
धनु :– आज आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। अपने विवाद को बढ़ावा न दें। आपका पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें। सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। गुणवत्ता एवं बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा।
मकर :- आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय उचित है, आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।
कुंभ :- आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आपके विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, मजबूत मनोबल के साथ कार्य करें। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।
मीन :– आज आप प्रशासनिक अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है, धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करे। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। आज आपका दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए आपको बात करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

Next Story