धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 18 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
17 Feb 2018 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 18 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आपके कारोबार के विस्‍तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आज मन में प्रसन्‍नता के भाव रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन तो अशांत रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। आज के दिन धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। साथ ही परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद ब्‍ढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। साथ ही नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्‍मविश्वास में कमी भी रहेगी। आपको नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story