धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 18 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
17 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 18 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज अति उत्‍साही होने से बचें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। फिर भी वाणी में सौम्‍यता भी रहेगी। खानपान में प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में इच्‍छा विरुद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story