धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 22 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
22 April 2018 3:03 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 22 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगें, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु पारिवारिक समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन क्रय कर सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story