धर्म-कर्म

क्या कहता है आपका (ब्रहस्पतिवार 5 जुलाई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

क्या कहता है आपका (ब्रहस्पतिवार 5 जुलाई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए

आज ब्रहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें.

मेष :- आज आपकी आमदनी बढ़ने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृषभ :– संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।
मिथुन :– आज भागीदारी से लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता सताएगी।
कर्क :- आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजन के साथ वाद-विवाद न करें। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगा।
सिंह :- आज का दिन आप के लिए पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम रखें।
कन्या :- आज परिजन के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं।
तुला :- आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी।
वृश्चिक :- आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है।किसी पर पूरा भरोसा करने में सावधानी रखें।
धनु :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है।
मकर :- आज आप धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।
कुंभ :- आज का दिन थका देने वाला होगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोडा कष्टदायी भी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। वाद विवाद से बचें।
मीन :– आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।

Next Story