धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
10 Jun 2018 5:30 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x
आज आपका राशिफल क्या कहता है, जानिए क्या है आपके आज के ग्रह दशा ,

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है।नौकरी और बिजनेस में नए काम करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। सितारों की मदद से ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती हैं। मनचाहे परिणाम भी मिलने के योग हैं। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी रहेगी। कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो वह आगे बढ़ सकता है। किसी को लव प्रपोजल देना है तो दे दें। नतीजा आपके फेवर में होने की संभावना बन रही है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। रूटीन लाइफ में बदलाव के योग बन रहे हैं। कई लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है। कुछ नए दोस्त भी आपको मिल सकते हैं। सितारों की स्थिति के अनुसार आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने प्रेमी से भी मुलाकात के योग बन रहे हैं।प्रेम संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने का मन बनेगा। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। कोई बड़ा ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। आपकी इच्छाएं और जरूरतें बढ़ सकती हैं। धन लाभ के याेग बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल भी रहेंगे। दिन अच्छा है। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है। प्रेमी से भी आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा बीतेगा।
कर्क राशि-कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। समझदार लोगों से सम्मान मिलने के योग हैं। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती हैं जो पद और प्रतिष्ठा में बड़े हैं। पूरा दिन कामकाज में निकल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। रोमांस के लिहाज से अच्छी स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के ऑफर मिल सकते हैं। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है।आपके लिए अच्छा समय है। पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह भी दूर हो सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। किसी खास मामले पर किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन अच्छा है। करियर के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा। आप कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जो तरक्की में जुड़ेगा। आपका असर उन लोगों पर पड़ेगा जो आने वाले दिनों में आपके करियर के लिए खास हैं।कोई नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है। पार्टनर को कोई सरप्राइज दें। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।नौकरी या कारोबार में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी खास काम को निपटाने के लिए रिस्क भी ले सकते हैं। दोस्तों और घर वालों से संबंध अच्छे हो सकते हैं। किसी खास विषय पर आप प्लानिंग बनाएं। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाइयों से लंबी बातचीत के योग हैं।अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story