धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
11 Jun 2018 6:46 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x
मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है।मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। अपने से जुड़े आसपास के लोगों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए कामों में फायदे के योग हैं। अपने मन की बात कहने के पहले विचार जरूर करें। दिनचर्या में सुधार की जरूरत है। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ सकता है। आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। पार्टनर के लिए आपके मन में सम्मान रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। संतान पर ध्यान दें। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस में भी गति आ सकती है। निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप पार्टनर से अपने मन की बात नहीं कर पाएंगे। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ गंभीर मामलों पर चर्चा करने से बचें। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।आप अपने शौक पूरे करने में व्यस्त हो सकते हैं। जहां तक हो सके, व्यावहारिक रहें। अपनी ही जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की बात सुनेंगे तो गलतफहमी सुलझ जाएगी। अचानक यात्रा और फायदा हो सकता है। जरूरी और फायदा देने वाले कामों पर नजर रखनी होगी। कारोबार बढ़ने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
कर्क राशि- ककर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। टूट चुके संबंध जोड़ने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। बॉस या कोई और अधिकारी आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। किसी की मदद से पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता रखें।लव- पार्टनर पर आपका प्रेम और भरोसा बढ़ सकता है। गंभीर मामलों पर बातचीत होगी और संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। प्रेमी या लाइफ पार्टनर से मदद मिल सकती है।
सिंह राशि- - सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। कोई बड़ा काम निपट सकता है। मिले-जुले अनुभव वाला दिन है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कॉन्फिडेंस और बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। किसी से मिलने का समय तय हो सकता है।आपका मूड अच्छा हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। सौंदर्य की वस्तुओं पर खर्चा होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी गहराई बढ़ सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।आपके बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों का मूड अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर आप बहुत संवेदनशील भी हो सकते हैं। कामकाज ज्यादा हो सकता है। लगभग हर काम पर बारीकी से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले सावधानी से निपटा लें।प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिल सकती है। कोई गिफ्ट भी मिलने के योग हैं। पार्टनर की जरूरतें समझने की कोशिश करें। निजी स्तर पर भी उनकी मदद करें।
और राशि अगले पेज पर देखें।
Next Story