धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 05 अक्टूबर 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
4 Oct 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 05 अक्टूबर 2017) का राशिफल
x

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन आय के स्रोत भी विकसित होंगे।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेकिन आय में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

Next Story