धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
14 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें, लेकिन कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मसंयत रहे। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारा आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक तनाव रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होगें। रहन-सहन से असहज रहेंगें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story