धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 10 अक्टूबर 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
9 Oct 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 10 अक्टूबर 2017) का राशिफल
x

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों मेें सफलता मिलेगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थिति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक कारोबार का विस्तार होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्य विकार रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्‍यवधान तो आएंगे, लेकिन आय के साधन भी बनते रहेंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्य विकार हो सकते हैं। बातचीत में संतुलित रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी।

Next Story