धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 13 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
12 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 13 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं खान-पान के प्रति सतर्क रहें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story