धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 15 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
14 May 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 15 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन बातचीत में संयत रहें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। संतान को कष्‍ट होगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story