धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 22 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
22 May 2018 2:34 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 22 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज कार्यक्षेत्र की स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धनलाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story