धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 29 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
28 May 2018 11:30 PM GMT
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शासन सत्ता से कष्ट हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कोई नया कारोबार आरम्भ हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं।

Next Story