धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 18 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
18 April 2018 2:04 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 18 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र अनुकूल परिस्थितियां हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आय में कठिनाई व खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story