धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 21 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
20 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 21 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में व्‍यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्‍तार हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज राजनैतिक महत्‍वाकांक्षा की पूर्ति होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story