राशिफल

Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, इन राशियों की होगी पौबाराह

Shiv Kumar Mishra
19 Nov 2023 4:39 AM GMT
Know the horoscope of November 8, how will be your day
x

8 नवंबर को इन राशि के लोगों को बढ़ेगा तनाव, तो इन्हें मिलेगी यात्रा का लाभ

Weekly Horoscope How will this week be for Aries to Pisces, these zodiac signs will have a good day.

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल:- रविवार 19 नवम्बर 2023 से शनिवार 25 नवम्बर 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि:- इस सप्ताह के प्रारम्भिक समय मे भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। सप्ताह के मध्य में रोजगार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विवेक से कार्य करें। सप्ताह के अंत में शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है।

वृष राशि:- सप्ताह के सुरुआत में ही अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में पुराना रोग उभर सकता है। सप्ताह के अंत में दूर का समाचार मिल सकता है। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। पार्टनरों तथा मातहतों से मतभेद बढ़ सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। आय में निश्चितता रहेगी।

मिथुन राशि:- इस सप्ताह परिजनों के साथ रहेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। सप्ताह पूरा भ्रमण अथवा पारिवारिक वातावरण में बितेगा। सप्ताह के प्रारम्भिक समय मे पुराने दोस्तो से भी मुलाकात होगी। माता का स्वास्थ्य इस सप्ताह के मध्य में तनाव का कारण हो सकता हैं। सप्ताह के अंत में परिवार में कुछ आयोजन होगा जिस में आप सामिल होंगे।

कर्क राशि:- इस सप्ताह थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। सप्ताह की सुरुआत में सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के मध्य में धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान पक्ष से कोई खराब सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। सप्ताह के अंत में विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम न लें। सावधान रहें।

सिंह राशि:- इस सप्ताह परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। सप्ताह के प्रारम्भिक समय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में कोई नया काम करने की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत में व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या राशि:- इस सप्ताह भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सुखमय जीवन व्यतीत होगा। सप्ताह के प्रारम्भ में किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा।

तुला राशि:- इस सप्ताह के प्रारम्भिक समय मे ही वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। सप्ताह के मध्य में बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। सप्ताह के अंत में जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद न करें।

वृश्चिक राशि:- इस सप्ताह कानूनी अड़चन आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सप्ताह के प्रारम्भ में शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। सप्ताह के मध्य में धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत में भाइयों से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि:- इस सप्ताह के प्रारम्भिक समय मे मानसिक द्वंद्व रहेगा। चोट व रोग से बचें। अपरिचितों पर विश्वास न करें। जल्दबाजी न करें। सप्ताह के मध्य में नई योजना बनेगी। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि:- इस सप्ताह तीर्थ दर्शन हो सकता है। सप्ताह के प्रारम्भ में सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होगी। सप्ताह के मध्य में व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कुछ तनाव भी हो सकता है। थकान हो सकती है। सप्ताह के अंत में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कुम्भ राशि:- यह सप्ताह कष्ट, भय, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। सप्ताह के शुरुआत के समय में जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। सप्ताह के मध्य में कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। सप्ताह के अंत में नौकरी में सहकर्मियों से विवाद संभव है।

मीन राशि:- यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता दिखाएगा। कामकाज मनमाफिक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। सप्ताह के प्रारम्भिक समय मे प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। सप्ताह के अंत में सुख के साधनों पर खर्च अधिक पैसा होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913

Next Story