धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
9 Jun 2018 9:51 AM GMT
आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। प्रेमी या पार्टनर का व्यवहार आपको अजीब लग सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकती है। रोजमर्रा के काम समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने वाला दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी से नया संबंध बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी।प्रेमी या जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। भावनाओं में उतार-चढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। खरीददारी होगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। आपकी लव लाइफ भी ठीक चलेगी। जीवनसाथी से आपको मदद मिल सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है।पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे। निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टि मिल सकती है। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं।जीवनसाथी को खुश करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, नहीं तो लव लाइफ में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने की भी संभावना है।पार्टनर, प्रेमी या जीवनसाथी से बहस भी हो सकती है। आज आप अपने प्रेमी से सिर्फ मीठी बातें करें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आत्मविश्वास से काम करें। किसी काम की जिद भी न करें। अपनी आदत सुधारने की कोशिश करें। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। छिटपुट तौर पर बिगड़े हुए रिश्ते और कामकाज में सुधार हो सकता है।रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। नई प्रेम कथा भी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा।

Next Story