धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
12 Jun 2018 6:25 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x
कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है।पुराने पैसों से जुड़ा कोई फैसला आज आप कर सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बन सकती है। जो भी सवाल आपके मन में है उनके बारे में दूसरों से सलाह करने से ज्यादा फायदा होगा। भविष्य के लिए सोच-समझ कर कदम उठाएं। बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी आज आपको मिल सकता है। आज धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है। लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे।अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं। पार्टनर पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनर से कोई बड़ा वादा न करें और न ही किसी नए संबंध की ओर बढ़ें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। यात्रा की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। किसी से सलाह भी ले सकते हैं। परिवार से प्रेम और सहयोग मिल सकता है। निजी कामकाज के लिए पैसों की व्यवस्था हो सकती है। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से सेहत में सुधार होगा। किसी खास काम की तैयारी पूरी हो सकती है। आपका बिजनेस बढ़ सकता है।भावनाओं का स्तर अच्छा हो सकता है। चेहरे के हाव-भाव पर कंट्रोल नहीं करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। पार्टनर से सहयोग और सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। पैसों के निवेश या वसूली को लेकर प्लानिंग हो सकती है। कुछ खास कामों के लिए अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिल सकती है। किसी से सही सलाह हो सकती है। बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें। कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ने की संभावना है। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखकर आगे बढ़ें।पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के योग बन रहे हैं। ऐसी स्थिति न बनने दें। संभलकर रहें।
कर्क राशि- ककर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। सितारों की स्थिति देखते हुए आपके लिए दिन खास हो सकता है। करियर में आगे निकलने के लिए आप अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव की संभावना है। प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है। पैसों के मामले में अच्छे खासे सुधार के योग हैं। कोई भी काम करने से पहले दूसरों के बारे में सोच लें तो अच्छा रहेगा।जीवनसाथी से अपनी बात दिल खोल कर कहें। जीवनसाथी से बातें शेयर करने से आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।
सिंह राशि- - सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। कामकाज ज्यादा हो सकता है। ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लगे रहें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आपको नया दोस्त मिल सकता है। अविवाहित लोग, जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं, दिल की बात कह दें। उनके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिल सकती है। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने के योग हैं। मकान बदलने का मूड भी बन सकता है। जमीन-जायदाद का सौदा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। नौकरी या कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा भी हो सकता है। आप थोड़े ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। जरा-सी बात भी आपको चुभ सकती है। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story