धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
20 Jun 2018 6:41 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। पैसों से जुड़े खास मामले सुलझ सकते हैं। नए विचार आपके दिमाग में रहेंगे। आप पर कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां आ सकती हैं। किसी के साथ लंबी बातचीत होने के योग हैं। रोजमर्रा के कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं। परेशानियों से निपटने के लिए भी दिन ठीक है। सोचे हुए काम शुरू कर दें। पुराने मामले फिर से सामने आ सकते हैं। पार्टनर से बहस होने की संभावना बन रही है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। आज आप जोश में रहेंगे। जो सोचेंगे वो ही काम पूरा करने के लिए मेहनत भी करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। दोस्तों की मदद मिल सकती है। पुराने उलझे हुए मामले सुलझाने की कोशिश करने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पुराने कामों का अच्छा फल मिल सकता है। शुभ कामों पर ध्यान देंगे तो खुशी मिलेगी।गलतफहमियां हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही न करें। लवर से दो तरफा बातें करने से बचें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।निवेश और पैसा बचाने के लिए आपके दिमाग में कई आइडिया आ सकते हैं। आज आप करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। अविवाहित हैं, तो विवाह की बात तय हो सकती है। आज आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जो जैसा चल रहा है वैसा चलने दें। कुछ भी नया करने की कोशिश न करें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। कामकाज में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। किसी पुरानी समस्या का नए ढंग से समाधान निकल सकता है। खरीददारी करने में आपको समय लग सकता है। आपके दिमाग में कई तरह के विचार आ सकते हैं, लेकिन थोड़ी-सी मेहनत से आप बिगड़ी स्थिति को अपने अनुकूल बना सकते हैं।दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेमी से मदद और प्यार मिल सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। दूसरों के साथ अपनापन महसूस हो सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा। आपका उत्साह बढ़ सकता है। दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। दिल की बातें शेयर करेंगे।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। अचानक कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं, जिससे फायदा होगा। नौकरी या बिजनेस में आपको नई बातें पता चल सकती हैं या नया तरीका आपके दिमाग में आएगा। उलझी हुई स्थितियां सुलझ सकती हैं। अविवाहित लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, प्यार मिलेगा। किसी को प्रपोज करने का भी मन बना सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें |

Next Story