धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
20 Jun 2018 6:41 AM GMT

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं।आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई खास और गुप्त बात आपको पता चल सकती है। खुद को पॉजिटिव रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने से छोटे लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं। आपके आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।आज आप धैर्य रखें और एक-एक कर के चीजें सुलझाएं। दोस्त कई तरह से आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जो खास काम हैं, उन्हें आप दूसरों के जरिए पूरे कर सकते हैं। विपरीत लिंग वाले लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। लव रिलेशन की शुरुआत हो सकती है। विवाह तय हो सकता है।आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। आपको नजदीकी संबंधों में भावनात्मक गहराई महसूस हो सकती है।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। रुके हुए काम पूरे करने के लिए कोई पहल करने का दिन है। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बना कर चलने में फायदा होगा। आज आपको कोई अच्छा या बड़ा पद मिल सकता है। किसी खास बात पर रिएक्ट करने के बजाय न्यूट्रल रहना ही आपके लिए अच्छा है। चंद्रमा की स्थिति के कारण ज्यादा मेहनत के साथ आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए आप पॉजिटिव रहेंगे, लेकिन लव लाइफ में परेशानियां भी आ सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। सोचे हुए काम अचानक पूरे होने से आप खुश हो सकते हैं। कुछ नया करना चाह रहे हैं तो कर लें। इससे आपको मदद मिल सकती है। अपने जोश पर कंट्रोल करें। आप थोड़े सहज रहें। पैसों की स्थिति में सुधार होने का कोई मौका आपको मिल सकता है। आपके मूड और सेहत में भी बदलाव हो सकते हैं।लव लाइफ में कुछ लोग रुकावटें पैदा कर सकते हैं। पार्टनर पर भरोसा करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं।कामकाज में आपको मदद मिलने की संभावना बन रही है। धीरे-धीरे आपके उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जो काम जरूरी है, उनकी सिर्फ योजना बन सकती है। संपत्ति के कामों पर भी ध्यान दें। अधिकारियों या बड़े लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियों संबंध बिगाड़ने की संभावना बन रही है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।करियर में बदलाव के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। आज बनाए गए कार्यक्रमों में आपको सफलता मिल सकती है। विपरीत लिंग वालों से मदद मिलने के योग हैं। सफलता की उम्मीद भी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वाले किसी खास दोस्त से रिलेशन मजबूत हो सकते हैं।

Next Story