धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
23 Jun 2018 6:37 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है।आज आप उतना ही काम करें, जितना आसानी से कर सकते हों या जो बहुत जरूरी हो। आपको अपनी बात साफ तौर पर रखनी होगी, दूसरों की बातें भी समझने की कोशिश करें। किसी को अपनी बात समझाने और अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए सितारे ठीक है। पार्टनर से प्यार और सुख मिल सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है।पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप सोच-समझकर बोलें। सुबह से ही कामकाज में मन लगा रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग हैं। आपका ध्यान पैसों से जुड़े किसी मामले पर रहेगा। पैसों की स्थिति में भी सुधार धीरे-धीरे होगा। उसमें किसी करीबी व्यक्ति का योगदान हो सकता है।पार्टनर से फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। आज आप बदलते समय को महसूस करें। अपनी बेचैनी को भी काबू में रखने की कोशिश करें। आज आप साथ वाले लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। आपके खानपान की आदतों में बदलाव होने की संभावना है। धार्मिक कामों में शामिल होने के मौके आज आपको मिल सकते हैं।लव कपल एक-दूसरे को समय दे सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए भी समय अच्छा है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कुछ हल्के-फुल्के मामले आपके ही फेवर में निपट सकते हैं। बिजनेस में पुराने काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपके पॉजिटिव व्यवहार से ज्यादातर लोग खुश हो सकते हैं। आसपास के लोगों से भी आपको समर्थन मिल सकता है। जहां जरूरत होगी, वहां आपको मदद मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। पार्टनर से सुख और खुशी मिल सकती है। अपने मन की बातें पार्टनर से शेयर करेंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है।नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे और इसका मौका भी आपको मिल सकता है। वर्क प्लेस पर अपने से बड़े और छोटे लोगों की मदद मिल सकती है। इससे आपके खास काम पूरे हो जाएंगे।पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। किसी से अपनी बात मनवाने में आप सफल हो सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित कोई बड़ा काम हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है। दोस्तों और भाई-बहनों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ में मतभेद होने की संभावना है।

और राशि अगले पेज पर देखें|

Next Story