Archived

बिहार में दर्दनाक हादसा, हाइवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, कई घायल

Arun Mishra
17 March 2018 2:24 PM GMT
बिहार में दर्दनाक हादसा, हाइवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, कई घायल
x
हादसे का शिकार हुई बस मुजफ्फरपुर से औराई जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे?
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के सीतामढ़ी के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू बस हाइवे पर से पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे का शिकार हुई बस मुजफ्फरपुर से औराई जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। रून्नीसैदपुर के भनस्पटी गांव में एक पुल पर बस अनकंट्रोल हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फिट नीचे गड्ढे में जा गिरी। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए हैं और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।बस में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
Next Story