- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बिहार के खगड़िया में वॉलीबॉल मैच के बहाने बुलाकर चार युवकों की हत्या, मचा हडकम्प
बिहार के खगड़िया में एक सनसनीखेज वारदात में चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनके शव नदी में बहा दिए गए. ये चारों युवक 13 नवंबर से लापता थे. भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के इन चार युवकों को वॉलीबॉल मैच के बहाने घर से बुलाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है. इन चारों की खगड़िया जिले के छोटी अड़ंगा में नदी किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई. मारे गए युवक खरीक थाना के नरकटिया निवासी प्रदीप कुमार झा, श्रवण कुमार झा तथा बिहपुर थाना के गौरीपुर के सौरभ कुमार और छोटू कुमार हैं.
बता दें कि 13 नवंबर को भागलपुर के नवगछिया पुलिस को चार युवकों के लापता होने का मामला सामने आया था. इन युवकों को वॉलीबॉल खेलने के लिए नवगछिया-खगड़िया सीमावर्ती गंगा दियारा इलाके में कुछ लोगों द्वारा बुलाया गया था. लेकिन जब चारों वापस घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई. परिजनों ने पुलिस में लिखित सूचना देकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. शनिवार को गुमशुदा युवकों की तलाश में दियारा इलाके की खाक छान रही पुलिस को नदी किनारे खून से सने कपड़े मिलने के बाद मामला का खुलासा हुआ. पुलिस अब चारों शवों को खोजने में लगी है.
इधर इस मामले में एक युवक रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. राहुल इस क्षेत्र का आतंक पिंटू झा गिरोह का आदमी बताया जा रहा है. पिंकू झा कुख्यात अपराधी कैलाश झा का भाई है, जिसकी हत्या पांच वर्ष पूर्व गौरीपुर दियरा में कर दी गई थी. कैलाश की हत्या के बाद गिरोह का सरगना पिंकू झा बना. कुछ दिन पहले इन युवकों का खेलने को लेकर ही विवाद हुआ था और आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी विवाद की वजह से उनकी हत्या की योजना बनी थी. जिले के एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है.