- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
लालूप्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले में चौथा फैसला आज
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले में आज चौथे मामले में फैसला आ सकता है. उनके खिलाफ कुल छह मामले दर्ज थे जिनमें से तीन में अब तक सजा हो चुकी है जबकि चौथे में आज सुनवाई है. इस में फैसला आने के बाद अभी दो मुकद्दमे और बाकी है.
यह मामला दुमका ट्रेजरी के सम्बंध में है. इसमें सुनवाई पूर्ण हो चुकी है. दो बार इसमें फैसला टाला जा चूका है. मामले में 15 मार्च को ही फैसला आना था लेकिन लालू ने कोर्ट में याचिका डालकर इसमें तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल को भी आरोपी बनाने की मांग की जिसकी वजह से फैसला टाल दिया गया. इसके बाद 17 मार्च को फैसला होना था लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिव पाल सिंह के ज्यूडिशियल एकेडमी में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से फैसला एक बार फिर टल गया.
इसी बीच लालू की तबीयत खराब हो गई और उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. आज दोपहर 2 बजे फिर से सुनवाई शुरू होगी और दोपहर 3.30 बजे के करीब फैसला आ सकता है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र, पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, जगदीश शर्मा सहित 31 आरोपी हैं.
लालू यादव, जगन्नाथ मिश्र और अन्य पहले से ही चारा घोटाला के तीन मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद से जेल में बंद हैं. दुमका ट्रेजरी से अवैध राशि की निकासी दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच हुई थी. इस मामले में सीबीआई ने 11 अप्रैल, 1996 को 48 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. 11 मई, 2000 को अदालत में पहली चार्जशीट दायर की गई थी. दुमका ट्रेजरी से 13-13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी.
लालूप्रसाद आज फैसले के समय अस्पताल में रहेंगे, बीते तीन दिन से उनकी तबियत खराब है उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसलिए फैसले के समय वो वहां शायद मौजूद न रहें.