- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जब राहुल और तेजस्वी ने एक साथ किया लंच, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऐसे ली चुटकी
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और साथ में लंच किया। इसके बाद लंच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तेजस्वी ने शानदार लंच और बात करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि इसके लिए आभारी रहूगा। अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर बात करने के लिए धन्यवाद।
राहुल गांधी के साथ फोटो शेयर करते हुए यूजर्स ने तेजस्वी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने कई सारे कमेंट किये। लिखा, ...ब्रेकिंग, राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ डेटिंग कर रहे हैं। दोनों अपना अच्छा समय एक साथ बीता रहे हैं। प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ...बोफोर्स स्कैम चारा-मिट्टी स्कैम के साथ मिल रहा है। ... तेजस्वी यादव राहुल गांधी से आलू से सोना बनाने का गुण सीख रहे हैं।
Thank you @OfficeOfRG for taking me out for wonderful lunch. Feel appreciated and grateful. Again thanks for taking out time out of ur tight schedule. pic.twitter.com/wqIg8Ss3xm
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 17, 2017
इसी तरह, ...भाई जी, आपके लंच और डिनर में कनफ्यूजन रहता है। डर रहता है कि डिनर के लिए लंच न कह रहे हों। थोड़ा हिंदी में रात का भोजन या दोपहर का भोजन जरुर लिखा कीजिए। ...दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके। इस बीच तेजस्वी यादव के समर्थक भी उनके समर्थन में पोस्ट करने लगे। लिखा, ...जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को इतनी गहराई से चाहे कि वह उसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हो, तो उसका जीतना सुनिश्चित है। ...शानदार! जब जब देश को जरूरत पड़ी है, युवाओं ने मोर्चा संभाला है।
बता दें कि शुक्रवार को राहुल और तेजस्वी यादव की मुलाकात दोपहर के खाने पर दक्षिण दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में हुई। हालांकि ये मुलाकात अनौपचारिक थी। खाने में नॉन वेज और शाकाहारी दोनों तरह के व्यंजन थे। इस मुलाकात को कई करणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंच की फोटो जैसे ट्वीट हुई है उससे ये उम्मीद जताई जा रही हैं कि भविष्य में राहुल और तेजस्वी एक मंच पर दिखंगे।