Archived

गिरिराज के बयान पर राबड़ी देवी का पलटवार,पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी के दफ्तर में बैठे है।

Alok Mishra
15 March 2018 12:15 PM GMT
गिरिराज के बयान पर राबड़ी देवी का पलटवार,पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी के दफ्तर में बैठे है।
x
राबड़ी ने कहा कि 'जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। अपनी वाणी को वश में रखें, अररिया की जनता से माफी मांगे वरना जनता 2019 में माफ नहीं करेगी।'
बिहार : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अररिया के आतंकियों का गढ़ बनने के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी दफ्तर में बैठे हैं।
राबड़ी ने कहा कि 'जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। अपनी वाणी को वश में रखें, अररिया की जनता से माफी मांगे वरना जनता 2019 में माफ नहीं करेगी।'



बता दें कि अररिया सीट पर आरजेडी की जीत के बाद गिरिराज सिंह ने कहा था कि यह क्षेत्र आतंकवादियों का गढ़ बनेगा। उन्होंने कहा, 'अररिया केवल सीमावर्ती इलाका नहीं है। यह सिर्फ नेपाल और बंगाल से भी जुड़ा नहीं है। एक कट्टरपंथी विचारधारा को उन्होंने जन्म दिया है। यह बिहार के लिए ही नहीं देश के लिए खतरा होगा। यह (अररिया) आतंकवादियों का गढ़ बनेगा।'
उधर, इस बयान पर राबड़ी देवी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी के दफ्तर में बैठे हैं। जनता ने जवाब दे दिया है, इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। वाणी को वश में रखें और अररिया की जनता से माफी मांगें। वरना 2019 में जनता माफ नहीं करेगी।'
वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी गिरिराज के बयान की निंदा की है। मांझी ने कहा, 'सरकार से अनुरोध करते हैं कि किसी प्रकार की बात नहीं हो, इसके लिए वो पहले से सावधानी बरते। वहां पर सिर्फ मुसलमान ही तो नहीं रह रहे हैं। एससी-एसटी के लोग भी रहते हैं। वहां कहां आईएसआईएस का गढ़ हो गया।'
बिहार की दो विधानसभा और लोकसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें जहानाबाद से राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल की है। अररिया लोकसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम ने भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह को हराया।
Next Story